Home उत्तर प्रदेश इलाज के लिए जा रहे मां-बेटे को टैंकर ने कुचला, मौके पर...

इलाज के लिए जा रहे मां-बेटे को टैंकर ने कुचला, मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत

MIRZAPUR NEWS: कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौंधा कचार में शनिवार दोपहर सड़क पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इलाज के लिए जा रहे एक परिवार की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे डीज़ल टैंकर ने मां को कुचल डाला। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसी हादसे में दो साल का मासूम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने मासूम को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य शख्स घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। इस हादसे के बाद परिवार और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने कटरा थाना प्रभारी पर अभद्रता और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी नितेश सिंह पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।