Home आस्था इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनके परिजनों पर जुल्म ढाये गए:मौलाना...

इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनके परिजनों पर जुल्म ढाये गए:मौलाना जैदी

मजलिस में तक़रीर करते मौलाना अनवारुल हसन जैदी

शहीदाने कर्बला के तीजे पर शरीफ मंजिल व शीश महल में हुईं मजलिसें

ETAWA NEWS: शहीदे आज़म इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला के तीजे पर राहत अक़ील के इमामबाड़े शरीफ मंज़िल सैदवाड़ा में मो. अतीक की ओर से मजलिस का आयोजन किया गया।
मजलिस का शुभारंभ सलीम रज़ा, तसलीम रज़ा, ज़हूर नक़वी ने सोजख्वानी से किया। अश्शू रिज़वी, सलमान रिज़वी ने कलाम पेश किए। मजलिस में तक़रीर करते हुए मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने कहा मौला हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद हुसैन के खेमों में मातम छा गया। इमाम हुसैन के खेमों में आग लगा दी गई, औरतों की चादरें छीन ली गईं और मौला के खानदान को आशूरा के बाद कैदी बना लिया गया। कर्बला में चौथे इमाम जैनुल आबेदीन ही बचे थे जो बीमार थे। इमाम हुसैन और मौला अब्बास की शहादत के बाद इमाम हुसैन की बहिन जनाबे जैनब ने अपने घर के लोगों की हिफाज़त की जिम्मेदारी निभाई। जालिमों ने इमाम हुसैन के घर वालों को कैदखाने में रखा गया। इसी क्रम में अंजुमने हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ नक़वी की ओर से शीश महल स्थित सईद नक़वी के मकान पर महिलाओं की कदीमी मजलिस का आयोजन किया गया। शरीफ मंज़िल में आयोजित मजलिस में अल्हाज कमर अब्बास नकवी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, शावेज़ नक़वी, आदिल अख्तर गुड्डू, राहत हुसैन रिज़वी, नजमुल हसन, मो. मियां, अख्तर अब्बास, हसन अब्बास, अयाज हुसैन, इबाद रिज़वी, तहसीन रज़ा, दबीरुल हसन, शारिक सगीर शानू, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद जावेद, खुशनसीब, सुहेल अली, तौफीक, शौजब रिज़वी, समर, राहिल, जीशान हैदर, शाद अली हसन, अमान, शारिब नक़वी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।