Home इटावा इटावा में ‘मिशन शक्ति 5.0’ का हुआ शुभारंभ

इटावा में ‘मिशन शक्ति 5.0’ का हुआ शुभारंभ

जिलाधिकारी व एसएसपी की मौजूदगी में पुलिस लाइन से उठी महिला सशक्तिकरण की नई पहल

ETAWA NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ के लोक भवन सभागार से शुरू किए गए ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान का शुभारंभ शनिवार को जनपद इटावा में भी किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में इस महाअभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण को केंद्र में रखते हुए मिशन शक्ति 5.0 SOP से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इनमें—
पुलिस फुट पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाना,
महिलाओं के लिए समर्पित स्वास्थ्य हेल्पलाइन,
महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान,
स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर,
स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी,
डिजिटल सुरक्षा एवं अफवाह नियंत्रण,
वरिष्ठ अधिकारियों की फील्ड
जैसे ठोस कदम शामिल हैं। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता से जुड़ी पहलों को सफल बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे