ETAWA/SIDHARTHNAGAR NEWS: वरिष्ठ पत्रकार और अवधनामा के सिद्धार्थनगर ब्यूरो प्रमुख इरशाद सिद्दीकी के आकस्मिक निधन पर पत्रकार समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को दोपहर 1:00 बजे इटवा स्थित एक प्रेस कार्यालय में सिद्दीकी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इरशाद सिद्दीकी पत्रकारिता जगत में अपने उल्लेखनीय योगदान और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
उपस्थित सभी पत्रकारों ने सिद्दीकी जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुखद घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निसार अहमद ख़ां, नंदलाल सोनी, सुनील श्रीवास्तव, अंबिका मिश्रा, अबरार चौधरी, विनोद मिश्रा, मोहम्मद शाबान, मसीहुद्दीन चौधरी, नूर आलम और अभिषेक श्रीवास्तव सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।







