VARANASI NEWS: हरिश्चन्द्र पी.जी. कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र – 48048 में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2025 दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ है।इस संबंध में इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्यवक प्रोफेसर अनिल कुमार ने बताया कि स्नातक स्तर पर बी. ए. एवं बी.कॉम. BCA , स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए.- इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र (स्नातक व स्नातकोत्तर), एम.कॉम. व एम.एस-सी.- रसायन विज्ञान विषयों के पाठ्यक्रमों में दाखिले के अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 है। उन्होंने आगे बताया कि सत्र जुलाई 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। इग्नू में प्रवेश के उपरांत अध्ययन सामग्री विद्यार्थियों को मुफ्त उपलब्ध है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए प्रवेश आधी शुल्क पर है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं और किसी भी अन्य जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र – 48048 हरिश्चंद्र महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।







