Home इटावा इकदिल थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल संग किया पैदल गश्त

इकदिल थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल संग किया पैदल गश्त

ETAWA NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने मंगलवार को कस्बा इकदिल के प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की शांति व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने दोपहिया वाहनों को चेक किया और बिना हेलमेट बाइक सवारों को सख्त हिदायत दी। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की। इस पैदल गश्त में मानिकपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पटेल, उपनिरीक्षक शालिग्राम गौतम, उपनिरीक्षक बिंदा प्रसाद समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस बल की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।