Home इटावा इकदिल के पास दर्दनाक सड़क हादसे में महिला कि मौत

इकदिल के पास दर्दनाक सड़क हादसे में महिला कि मौत

ETAWA NEWS: इकदिल थाना क्षेत्र के बिरारी आश्रम के सामने शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पतरा ,दिबियापुर (औरैया) निवासी माधुरी पत्नी बीनू  अपने पति और दो बच्चों के साथ बाइक से मायके पिलखर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक उल्टी दिशा में आ रहा था और अचानक बाइक को कुचल दिया। हादसे में माधुरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आस-पास मौजूद लोगों ने ट्रक रोककर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोग तुरंत ही घायल माधुरी को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतका माधुरी, पिलखर स्थित केशव ढाबा संचालक प्रदीप यादव की बहन और रामप्रकाश यादव की पुत्री थीं। उनके असमय निधन से गांव और परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर अंकुश लगाया जाए और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई हो। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।