Home उत्तर प्रदेश इंस्टाग्राम पर अभद्र वीडियो पोस्ट करने के आरोपी को भेजा गया जेल

इंस्टाग्राम पर अभद्र वीडियो पोस्ट करने के आरोपी को भेजा गया जेल

PRATAPGARH NEWS: इंस्टाग्राम पर अभद्र वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे जियन तिवारी रेहुआ लालगंज गांव निवासी सौरभ तिवारी पुत्र स्व0 सरदेन्दु तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी आरोपी अजय कुमार गौतम पुत्र नन्हें लाल गौतम द्वारा ब्राम्हण समाज को अपमानित करने के उददेश्य से एक अभद्र वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया गया है। इससे ब्राम्हण समाज में आक्रोश बना है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम का कहना है कि जांच के बाद आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।