Home उत्तर प्रदेश इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

FATEHPUR NEWS: बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड से किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसी भावना के साथ पूर्व वर्षों की भांति इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजन में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को चेयरमैन फतेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चिन्हित अतिजरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा अम्बेडकरनगर देवीगंज के 5, झाऊपुर के 5, राधानगर पूर्वी के 6, शिवनगर कॉलोनी राधानगर पश्चिमी के 6 तथा सथरियांव क्षेत्र के 6 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल 28 कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि आगे भी अन्य वार्डों में जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल वितरण किया जाएगा, ताकि ठंड के इस मौसम में कोई भी असहाय व्यक्ति प्रभावित न हो। कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी के रूप में चैतन्य कुमार, संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ तथा सुरेश श्रीवास्तव, सदस्यता प्रमुख इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे। मानवीय सेवा के इस प्रयास की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई।