Home उत्तर प्रदेश इंडियन बैंक गल्ला मंड़ी के बैंक प्रबंधक व फील्ड आफिसर की मनमानी...

इंडियन बैंक गल्ला मंड़ी के बैंक प्रबंधक व फील्ड आफिसर की मनमानी से किसान परेशान

दर्जनों किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन

JALAUN NEWS: इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) शाखा गल्ला मंड़ी राठरोड़ उरई के बैंक प्रबंधक व फील्ड आफिसर की मनमानी से परेशान खाता धारक के खातों पर लगाये होल्ड की समस्या को लेकर दर्जनों किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेंट कर कार्यवाही की मांग उठाई है। पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा डकोर पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शंकर, प्रवीण, बसंतकुमार, राहुल राजपूत, किशुन कुमार, हरीशंकर, पंचम सिंह, संतराम सहित दर्जनों किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत धरगुवां विकास खंड डकोर में इंडियन बैंक व बैंक मैनेजर व फील्ड आफिसर की मनमानी से खाता धारकों के खातों को होल्ड कर रखा है। गांव के कुछ लोगों ने इस बैंक शाखा से केसीसी बनवाया था जिनका रुपया बकाया बताकर उनका खाता होल्ड करने के साथ-साथ जिसने केसीसी लिया भी नहीं है उनके खातों पर भी होल्ड लगा रखा है।इस समस्या को हल किये जाने की मांग प्रशासन से उठाई है।