छात्रों एवं अभिभावकों में दिखने लगा डर का माहौल,नाराज लोगों ने पुलिस पर दिखाया गुस्सा
FATEPUR NEWS: इंटर के छात्र का लाईव मर्डर से विद्यालय में हड़कंप मच सा गया। शहर के महर्षि कालोनी स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल गेट के समीप एक इंटर के छात्र की स्कूटी सवार तीन युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। 23 जुलाई को घटित घटना, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जहां तीन लोग स्कूल की छुट्टी होने का इंतजार कर रहे थे, जैसे छुट्टी हुई तो छात्र को घेरकर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां से पहले रिफर होकर कानपुर और उसके बाद लखनऊ ले जाया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वाले इकलौते चिराग की हत्या के दोषियों के घर बुल्डोजर एक्सन की मांग कर रहे है। वहीं घर वाले शव आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं घर पर लोगों का गुस्सा फूटता दिखाई दिया जोकि पुलिस के खिलाफ था।
बताते चलें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर के इंटर के एक छात्र की मौत की खबर के बाद से सनसनी फैल गई है। वहीं मोहम्मद आरिश के परिजन दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है। जबकि बहनों ने दोषियों के घर बुल्डोजर एक्सन की कार्यवाही की मांग की है। आरिज दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह शहर के नामचीन विद्यालय महर्षि विद्या मंदिर का छात्र था जो बुधवार स्कूल से छुट्टी के दौरान घर के लिए निकला तभी झाड़ियों में छिपे तीनों हमलवारों ने छात्र को देखकर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया जिससे उसकी उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिवेदी ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाला छात्र आरिश छुट्टी के बाद घर के लिए निकला था तभी स्कूटी सवार तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस प्रकरण में एडिशनल एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के अनुसार आरोपित हर्ष वर्धन पाण्डेय, दीपक सविता और भारत सरकार को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में सामने आए आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजने की कार्यवाही की गई है। इस घटना के बाद से महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र/छात्राएं साथ ही इनके परिजन भय में दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस भय का असर अन्य विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों में भी नजर आ रहा है। लोगों को अपने बच्चों के जान – माल की चिंता होने लगी है।







