Home उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बुशरा खान ने बढ़ाया जिले का...

इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बुशरा खान ने बढ़ाया जिले का गौरव

SIDHARTHNAGAR NEWS: दुधवनिया बुजुर्ग निवासी प्रतिभाशाली छात्रा बुशरा खान ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह सफलता तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, हैदराबाद से हासिल की है। स्वर्गीय अब्दुन नूर फलाही की पुत्री बुशरा की इस उपलब्धि से परिवार, खानदान सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस सफलता पर उनके चाचा अब्दुर्रहीम ने बताया कि बेटी ने काफी लगन और मेहनत से पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं होती हैं और उन्होंने बुशरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षा विभाग में तैनात उनके चाचा अब्दुल मोइद ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बुशरा ने अपने परिश्रम से परिवार और गांव का नाम रोशन किया है तथा आगे की पढ़ाई में परिवार का पूरा साथ और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सईद आलम, मोहम्मद आरिफ, पूर्व प्रधान हैदर आलम, सजाउद्दीन उर्फ अन्नू, एहसानुल्लाह, सलमान हिंदी, मुस्तन शेरूल्लाह, एडवोकेट मसरूर आलम सहित अन्य ग्रामीणों ने बुशरा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।