Home उत्तर प्रदेश इंजेक्शन से नशा करने बाले व्यक्तियों को लिंक करा कर एचआईवी संक्रमण...

इंजेक्शन से नशा करने बाले व्यक्तियों को लिंक करा कर एचआईवी संक्रमण पर लगेगा लगाम :मुख्य चिकित्साधिकारी

एचआईवी अनुभाग का ओएसटी केन्द्र का उद्धघाटन सम्पन्न

KUSHINAGAR NEWS: परियोजना निदेशक उ०प्र०राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने वाले व्यक्तियों में एचआईवी-एड्स की रोकथाम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया में OPOID SUBSTIUTTON THERAPY- ओ एस टी केन्द्र का उद्धघाटन फीता काट कर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर चन्द्र प्रकाश ने किया अध्यक्षता अधीक्षक डॉक्टर मारकण्डेय चतुर्वेदी व संचालन ओएसटी प्रभारी डॉक्टर एस के सिंह ने किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर चन्द्र प्रकाश ने कहा कि इंजेक्शन के माध्यम से नशा लेने वाले व्यक्तियों को ओएसटी केन्द्र से लक्षित हस्तक्षेप परियोजना द्वारा लिंक करा कर एचआरजी ग्रुप में एचआईवी संक्रमण पर लगेगा लगाम ।
विशिष्ट अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एस एन त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र का कुशल संचालन के सोसाइटी द्वारा चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित कराया जा चुका है एवं टीआई के सहयोग से क्षेत्र जरूरत मंद ब्यक्तियों को सेवा दिया जाना है ।
अधीक्षक डाक्टर मारकण्डेय चतुर्वेदी ने केन्द्र स्थापना पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर दिशा कर डाक्टर नीतीश राय,उपेन्द्र तिवारी,टीबी एचआईवी समन्वयक चन्द्रशेखर यादव, टीबी अनुभाग से आशुतोष मिश्रा, टीआई प्रबन्धक तारकेश्वर सिंह, डायरेक्टर मंजू सिंह, फार्मासिस्ट विक्रांत यादव, उपचारिका संध्या देवी, परामर्शदाता पूनम भारती, अरविन्द साहा, प्रमोद चौधरी आदि उपस्थित रहे ।