Home उत्तर प्रदेश आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी को पूरे अंक

आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी को पूरे अंक

फोटो-आशुतोष सिंह

PRAYAGRAJ NEWS: आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने वीएस क्लब को सात विकेट से हराकर पांचवी केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। चक हरिहर झूंसी मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में वीएस क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन (सनी यादव 50, सरस सिंह 19, यथार्थ सिंह 2/17, ऋतिक तिवारी 2/19, अंशुमन 2/29, आरव सहगल व शिवांश सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 130 रन (आशुतोष सिंह 56, अक्ष शर्मा 43, पार्थ, वैभव सिंह व वंश एक-एक) विकेट बना लिए।