सड़क पर पलटी कार मौके पर जमा भीड़
ETAWAH: नगर से बलरई मार्ग पर बहोरीपुर गांव के पास एक कार आवारा पशु से टकराकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई और पलट गई। दुर्घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण अचानक एक छुट्टा पशु कार के सामने आ गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घायल हुआ पशु पास के रजवाहे में कूदकर भाग गया।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। चश्मदीदों के अनुसार, जिस तरह से कार पलटी थी, उसमें बैठे चारों लोगों का सुरक्षित बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं था। उन्हें केवल मामूली खरोंचें आईं। लोगों ने इसे संयोग मानते हुए ईश्वर का धन्यवाद किया।स्थानीय निवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया। हालांकि जब तक पुलिस पहुँची, कार सवार वहां से जा चुके थे और उनका नाम-पता ज्ञात नहीं हो सका।







