Home इटावा आवारा कुत्तों का बदल रहा है व्यवहार, कृपया रहें सावधान

आवारा कुत्तों का बदल रहा है व्यवहार, कृपया रहें सावधान

ETAWA NEWS: जनपद इटावा शहर सहित तहसील जसवंत नगर की जनता इस समय आवारा कुत्तों से परेशान है ,कई लोगों को काट चुके है सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्ते,अभी हाल ही मैं प्रदेश में एक स्टेट लेवल के कबड्डी खिलाड़ी की भी कुत्ते के काटने से दर्दनाक मौत हो चुकी है ।

आखिर क्यों काटते है कुत्ते?

भूख लगने पर कहीं भी खाना न मिलने से कुत्तों के काटने की घटनाएं अक्सर बढ़ जाती है अब ऐसे में खाना न मिलने पर कुत्ते सड़क किनारे मरे हुए जानवरों का मांस भी खा रहे है जिससे वे अब धीरे धीरे मांसाहारी भी होते जा रहे है इसके साथ ही कुत्ते अपने पसंदीदा इलाके में बाहरी कुत्ते की घुसपैठ को लेकर भी बेहद ही चिंतित हो जाते है और अचानक से आक्रामक हो दूसरी गली के कुत्ते पर तेज हमला कर देते है इससे कुछ समय के लिए उनका सामान्य व्यवहार भी बदल जाता है।

क्या रखें सावधानियां ?
कृपया रास्ते में हमेशा ही अपने आसपास देखकर चलें किसी अजीब व्यवहार करने वाले कुत्ते के बिल्कुल भी पास न जाएं ।

इन्हें कभी कभी कुछ न कुछ खाने के लिए अवश्य ही देते रहे जिससे ये आपसे मित्रवत व्यवहार रखें

अपनी गाड़ी या बाइक स्टार्ट करने से पहले अपने वाहनों के टायरों को पानी से धो लें जिससे इनके द्वारा आपके गाड़ी के टायर पर त्यागे गए मूत्र की गंध दूसरे कुत्तों को न लगे नही तो जिस मोहल्ले या गली से आप अपने वाहन से गुजरेंगे वहां के कुत्ते वह अजनबी गंध सूंघकर घुसपैठिया समझकर अपने इलाके को सुरक्षित करने को लेकर आपको ही दौड़ा लेंगे या असहज होकर आपको काटने का प्रयास भी कर सकते है। कभी भी कोई कुत्ता सो रहा हो या गली में लेटा हो तो कृपया अपने वाहन को उसके पास से बिल्कुल धीरे धीरे ही निकालें या उसके पास जाने से पहले हॉर्न भी अवश्य बजाएं। कृपया किसी भी आवारा कुत्ते के काटने पर चिकित्सक की देखरेख में रेबीज का टीका अवश्य लगवाएं।