JALAUN NEWS: ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियंस एक्टूसंबंध ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन निर्माण मजदूर सभा जनपद जालौन ई-रिक्शा यूनियन के संयुक्त बैनर तले आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को उरई की सड़कों पर मजदूर अधिकार मार्च निकला गया मार्च जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित कर दिया गया सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियंस एक्ट की राष्ट्रीय पार्षद कॉमरेड राम सिंह चौधरी ने कहा मजदूर विरोधी श्रमिक विरोधी केंद्र और प्रदेश की हुकूमत के निजाम ने जहां मजदूरों के हक और अधिकारों पर सीधा हमला बोला है वहीं दूसरी तरफ उनके लिए बनाए गए 44 श्रम कानून को खत्म कर चार श्रम कोड लाकर इस हुकूमत ने दहशत और खौफ का माहौल बनाकर नफरत फैला कर सांप्रदायिक उन्माद के जरिए अमीर जादों के आलीशान बंगलो और गगन चुम्मी इमारत से लेकर एक्सप्रेस -वे के नाम पर पूरे देश में निजीकरण कर मजदूरों को गुलामी का दस्तावेज चार श्रम कोड कीचार संहिताओं के जरिए लूटने का खसोटने का काम किया है आम मजदूर गरीब रिक्शा चालकों पर पुलिसिया कहर जारी है ई रिक्शा चालक यूनियन संयोजक कामरेड हरनारायण वर्मा पर पुलिस दमन जारी है रिक्शा में नंबर डालने के पूछने पर पुलिस ने हरनारायण के साथ असभ्यता कर उनके साथ मारपीट किया इसकी शीघ्र रिपोर्ट दर्ज कर संज्ञान लिया जाए। रोटी रोजी के लिए पूरे देश में एक शहर से दूसरे शहर को पलायन कर रहा है बिजली के निजीकरण के चलते आम गरीब मजदूरों से नाजायज बिल भेज कर हजारों रुपए वसूल किया जा रहे हैं स्मार्ट मीटर के जरिए लूट जारी है दूसरी तरफ ग्राम कुसमरा गड़ा में दसवीं साल पहले गरीबों को दी गई लोन में बड़े लेवल का भ्रष्टाचार हुआ है और अब वसूली के नाम पर उनको नाजायज नोटिस भेज दिए गए हैं जिसमें टीकाराम के पास कई नोटिस भेज दिए गए सुरेश सुनीता मुन्ना बालादीन इत्यादि कुसमरा के गरीबों मजदूरों दलितों का उत्पीड़न इटोरा इंडियन बैंक द्वारा जारी है मजदूर विरोधी नीतियों के चलते अमीर जादो की आलीशान 18से 20 लाख करोड रुपए की गाड़ियां के लिए कोई नो एंट्री नहीं लेकिन रिक्शा चालकों के लिए दोयम दर्जे का सलूक किया जा रहा है मनरेगा को बंद कर दिया गया है मनरेगा में ना कोई काम है गांव से मजदूर शेरों की ओर लाखों की तादाद में पलायन कर रहा है इसी क्रम में अगले दौर में 6 अक्टूबर 2025 को इको गार्डन लखनऊ में आशाओं को सरकारी दर्ज दो या योगी गद्दी छोड़ दो किनारे के साथ आशा बहनें हजारों हजार कीबड़ी तादाद में लखनऊ पहुंचेगी जिसमें जनपद जालौन की आशाएं बड़ी तैयारी कर रही हैइसी दौर में ई रिक्शा चालक यूनियन संयोजक कामरेड हरनारायण बर्मा ने कहाकि ई रिक्शा चालकों से रजिस्ट्रेशन डीजल के नाम पर उनका उत्पीड़न ही नहीं किया जा रहा उनके साथ पुलिसिया अत्याचार की घटनाएं आए दिन घटती रहती है उनसे लगातार अवैध वसूली चलती रहती है ना उनके लिए कोई विश्रामगृह है ना उनके लिए कोई स्टैंड है आगे निर्माण मजदूर सभा के नेट का अमृत हरिशंकर ने कहा की निर्माण मजदूरों के लिए कल्याण श्रम बोर्ड अब मात्र ऑफिस रह गए हैं पंजीकरण और लाभांश लगभग बंद पड़ा है सालों साल इसकी साइड बंद रही आगे अखिल भारतीय किसान उन्होंने महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामरेड राजीव कुशवाहा ने कहा की इसी क्रम में गांव में सड़कों की दुर्दशा है जालौन जनपद के परासन गांव में जहां एक तरफ अडानी अंबानी ग्रुव द्वारा सौर ऊर्जा प्लांट के नाम पर खेती लायक जमीन को निशुल्क देकर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है वहीं गरीबों मजलूमों के पट्टोंपर कब्जा कर अमीर जादों को ठेकेदारों को धन्ना सेठों पूंजी पतियों को सौंपा जा रहा है पराशन गांव में एक सड़क रुकुम के घर से आम सड़क तक कीचड़ दलदल बनी हुई है सड़क निर्माण के नाम पर केवल कार्य योजना में शामिल होना बताया जा रहा है उसको शीघ्र नहीं बनाया गया तो अगले आने वाले दिनों में जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा माइक्रो फाइनेंस कंपनियों ने जनता के पैसे लूट लिए हैं वहीं दूसरी तरफ स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से बिजली विभाग द्वारा भारी लूट की जा रही है गरीबों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का सरकार का वायदा जुमला साबित हुआ है आज इन सब संदर्भों को लेते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया जा रहा है आज के ई रिक्शा निर्माण मजदूर मार्च में प्रमुख रूप से एक्टू राष्ट्रीय पार्षद मजदूर नेता कामरेड राम सिंह चौधरी अखिल भारती किसान महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामरेड राजीव कुशवाहा अखिल भारतीय खेत मजदूर ग्रामीण सभा जिला संयोजक कामरेड हरिशंकर अहिरवार इंकलाबी नौजवान सभा नेता कामरेड मुकेश मौर्य ई रिक्शा संयोजक कामरेड हरनारायण मुकेश बृजेश टीकाराम कुसमरा सुरेश भोले शंकर बलादीन रुकुम राम प्रकाश विनोद राजू सियाराम उमा देवी विमला कस्तूरी रामवती राम खिलौने संतराम रामबाबू अहिरवार अशोक वर्मा रामकृपाल नरेंद्र मुसमरिया जितेंद्र एडवोकेट विनोद देवी दीन कुशवाहा रमेश कमला देवी कुसुम मोहम्मद इस्लाम मुन्ना खान रामोल घनश्याम अखिलेश रामकृपाल पुष्पा दीनदयाल बिरजू पप्पू राम रतन रामकुमार परसन हंसराज चरण सिंह इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।







