Home उत्तर प्रदेश आल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फैडरेशन के प्रांतीय सम्मेलन में 44 श्रम कानून...

आल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फैडरेशन के प्रांतीय सम्मेलन में 44 श्रम कानून का किया विरोध

JALAUN NEWS: ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन ने अपना चौथा सम्मेलन 24 अगस्त 2025 को श्रम आयुक्त सलाहकार एसोसिएशन लखनऊ का संचालन सफलता पूर्वक ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस प्रदेश अध्यक्ष कामरेड विजय विद्रोही ने किया आगे राज सम्मेलन की रिपोर्ट पूर्व सचिव कामरेड राणा प्रताप सिंह ने प्रस्तुत की सम्मेलन के उद्घाटन कर्ता उत्तर प्रदेश भाकपा माले राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव ने उद्घाटन भाषण करते हुए कहा यह सम्मेलन एक ऐसे निजाम की हुकूमत में हो रहा है जिस निजाम के जरिए पूरे देश में नफरत दहशत और बुलडोजर राज के जरिए गरीबों मजलूमों मेहनतकशों की बस्तियों को उजाड़ कर उन्हें आशियाने से विहीन कर दिया जा रहा है आगे मुख्य अतिथि एक्टू राज्य सचिव कामरेड अनिल वर्मा ने कहा कि जहांएक मजलूम और गरीब बड़ी मेहनत और मशक्कत से अपना घर बना पाता है लेकिन यह निजाम नफरत फैला कर देश को तोड़ने पर आमादा है इसलिए इस देश की जम्हूरियत और गंगा जमुनी तहजीब को बचाने का वक्त है उन्होंने कहा की बड़े आंदोलन के बाद मजदूरों के लिए उत्तर प्रदेश में कानून बनाए गए 44 श्रम कानून को खत्म कर चार श्रम कोड मजदूरों के लिए गुलामी का दस्तावेज है वहीं दूसरी तरफ नक्सलियों और अर्बन नक्सल के नाम पर आदिवासियों मजलूमोनो गरीबों निर्दोषों की हत्याएं की जा रही है पूर्व अध्यक्ष ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन कामरेड अमरनाथ ने कहा कि इस देश में भूमि सुधार का सवाल आज भी प्रमुख बना हुआ है इसलिए बोट चोरी का सवाल आज पूरे देश का सवाल बन चुका है भाकपा माले जन प्रिय जनेता कॉमरेड अर्जुन लाल ने कहा कि वक्त का तकाजा है योगीराज के बुलडोजर राज केवल बोट चोरी ही नहीं बल्कि मजदूरों की बस्तियां उजाड़ने वाला फर्जी एनकाउंटर राज है इसको मजदूरों को मिलकर खत्म करना है इसलिए  इंडिया गठबंधन कोही नहीं मजबूत करना बल्कि मजदूर संगठनों को बहुत ही मजबूत करने की जरूरत हैआगे ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन के पूर्व सह सचिव कामरेड राम सिंह चौधरी ने कहा कीअब चोरों के खिलाफ बोट चोरी का ही नहीं भ्रष्टाचार बेईमानी महंगाई बेरोजगारी के सवाल पर इस सरकार को गद्दी से उतरने के लिए कॉर्पोरेट परस्त सांप्रदायिक फासीवाद से हमें आपको दो-दो हाथ करने के लिए ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर फेडरेशन ही नहीं खेत मजदूर और जितने भी मजदूरों के संगठन है उन सभी में बड़े संगठन को विस्तार देने की जरूरत है हमने उत्तर प्रदेश में पिछली बार सांप्रदायिक और कॉर्पोरेट परस्त फासीवाद के योगी मॉडल को हराया था अब हमें इनकी बोट चोरी की नीतियों को जगह-जगह खोलना होगा और बड़े सर्वे करना होगा आज के ऑल इंडिया कंट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन के सम्मेलन की सफलता के लिए मैं सभी कामरेडों को क्रांतिकारी बधाई देता हूं और उनके संगठन विस्तार के लिए पूरी तरीके से पार्टी के सहयोग के लिए तैयार रहूंगा  सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारी कामरेड कमला गौतम कामरेड रमेश सेंगर झांसी भाकपा माले प्रभारी कामरेड कृष्ण पाल सिंह गुर्जर जितेंद्र प्रधान कामरेड पुरुषोत्तम कुशवाहा बांदा से कताई मिल नेता कामरेड रामप्रवेश यादव जालौन से शिल्पकार मजदूर  अध्यक्षकामरेड सुरेश मिस्त्री अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा कांमरेड हरिशंकर, रामबाबू अहिरवार आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में फिर से एक बार अमरनाथ राजभर को प्रदेश अध्यक्ष एवं कामरेड मगन लाल जी को प्रदेश सचिव चुना गया तीन उपाध्यक्ष जिसमें कांमरेड राम सिंह चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड अमर सिंह एवं सहसचिव कामरेड राणा प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष कामरेड देवानंद इलाहाबाद को चुना गया 15 सदस्यीय एक्टू की कमेटी एवं 6 सदस्य कार्यकारिणी चुनी गई सम्मेलन में कुल मिलकर 65 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।