Home उत्तर प्रदेश आल्हा कार्यक्रम में पहुंचकर सपा नेता ने कलाकारों को किया सम्मानित

आल्हा कार्यक्रम में पहुंचकर सपा नेता ने कलाकारों को किया सम्मानित

सपा नेता दयालु गुप्ता ने कहा कि आल्हा का तात्पर्य धर्म से है
सपा नेता गरीब, किसान एवं मजदूरों की मंच से की हिमायत

FATEHPUR NEWS: मलवा विकास खंड के करनपुर गांव में रविवार शाम एक आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयालू गुप्ता पहुंचे। उन्होंने आल्हा कलाकारों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। रामेश्वर दयालू ने अपने संबोधन में कहा कि वह हर कार्यक्रम में लोगों के बीच आते रहते हैं। चाहे वह कुश्ती हो, आल्हा कार्यक्रम हो या कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम क्यूं न हो। उन्होंने कहा कि आल्हा में धर्म की स्थापना के लिए लड़ाई लड़ी गई थी। उन्होंने कलयुग में धर्म की स्थापना पर अपने विचार रखे। उनका कहना था कि धर्म की स्थापना तभी होगी जब लोगों को नौकरी मिलेगी। जब समय पर किसानों को दवाई और यूरिया खाद उपलब्ध होगी, साथ ही गरीब, किसान एवं मजदूरों को सस्ती बिजली मिले तभी वो विकास कर पाएंगे और इन्हीं गरीब, किसान एवं मजदूरों की तरक्की से ही देश की तरक्की होगी। कार्यक्रम में श्रीराम निषाद, तेज नारायण निषाद, जगदीश निषाद, महगू निषाद, अमित कुशवाहा और मनोज सोनकर सहित कई लोग उपस्थित रहे।