PRAYAGRAJ NEWS: आर्य कन्या इंटरमीडिएट कालेज (इंग्लिश मीडियम) मुटठीगंज में आज महर्षि दयानंद जी की जयंती के अवसर पर हवन – पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक पंकज जायसवाल ने बटन दबा कर 40 किलो वाट के सोलर ऊर्जा संयंत्र का उदघाटन किया ।इस अवसर पर रवीन्द्र जायसवाल, प्रो दीपक, प्रो पूर्णिमा जायसवाल, सभासद किरन जायसवाल , देवाशीष, मदन शर्मा , प्रो अर्चना पाठक प्रो इभा सिरोठिया, डॉ रंजना त्रिपाठी, नीना प्रजापति, अनुपमा श्रीवास्तव , रिचा अवस्थी, पूनम जायसवाल, मोनाली जायसवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं उपस्थित रहें।







