FATEHPUR NEWS: जनपद में साइबर ठगों ने एक युवक को वीडियो कॉल के जरिए अपना निशाना बनाया है। पीड़ित ने पुलिस चौकी में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका अश्लील वीडियो बनाकर लगातार पैसों की मांग कर रहे हैं। आरोपी उसे बार-बार फोन कर दबाव बना रहे हैं। पीड़ित इस स्थिति से इतना परेशान है कि वह अपने परिवार को भी नहीं बता पा रहा है। आरोपियों की धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों का मोबाइल नंबर खोजा जा रहा है। साथ ही बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी भी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी जोनिहा प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







