Home उत्तर प्रदेश आरोपी के खिलाफ छेडछाड का केस दर्ज

आरोपी के खिलाफ छेडछाड का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: महिला के साथ छेडछाड की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला का आरोप है कि बीती सत्ताईस अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छः बजे वह बकरी बांधने जा रही थी। इसी बीच देवरी गांव का जितेन्द्र सरोज पुत्र लल्लन सरोज वहां पहुंचा और जबरन छेडखानी करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर गाली देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ छेडछाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।