PRAYAGRAJ NEWS: आरव गुप्ता के अर्धशतक (86 रन, 60 दिन 18 चौके) और हुजैफा हाद की अचूक गेंदबाजी (6-1-22-5) से रेलगांव क्लब ने किशोरी लाल क्लब को 21 रन से हराकर पांचवीं के केएस ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
चक हरिहरगंज झूसी मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में रेल गांव क्लब ने 27.3 ओवर में 178 रन (आरव गुप्ता 86, मोहम्मद अकसम अली 33, सचिन यादव 4/21, अंश कुमार, प्रिंस पाल, कमल सिंह, अल्तमश व शुभ केसरी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्लब की टीम 30 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन (अल्तमश 47, आरुष सिंह 28, सत्या 24, हुजैफा हाद 5/22, सिद्धार्थ, रेहान वजाहत व मोहम्मद अकसम अली एक-एक विकेट) ही बना सकी।







