Home उत्तर प्रदेश आरपीएल टूर्नामेंट कमेटी ने कराया रोजा इफ्तार

आरपीएल टूर्नामेंट कमेटी ने कराया रोजा इफ्तार

फोटो-रसूलपुर प्रीमियर लीग के रोजा इफ्तार में शामिल लोग

PRAYAGRAJ NEWS: रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट की आयोजन समिति ने बुधवार को खिलाड़ियों के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया। टूर्नामेंट कमेटी के वरिष्ठ सदस्य रॉकी खान के रसूलपुर स्थित आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार में प्रतियोगिता की सभी आठ टीमों के कप्तान, कोच और खिलाड़ी शामिल हुए। इफ्तार और नमाज के बाद सभी ने मुल्क की सलामती और आपसी भाई-चारा बढ़ाने के लिए दुआ मांगी। हर साल होली पर आयोजित होने वाली लीग पिछले दो साल से होली के दौरान रमजान पड़ने के कारण अब यह ईद पर आयोजित की जा रही है। इस साल यह प्रतियोगिता ईद के दूसरे दिन शुरू होगी जो तीन दिन चलेगी।
इफ्तार में आयोजन सचिव एवं पूर्व पार्षद वसीम अहमद (गुड्डू), अकरम खान, कुतुबुद्दीन, रॉकी खान, रियाज खान, डॉ. जुबैर अहमद, महताब, मो. असलम, मो. अफसर, फरदीन जलाल, इनायत रसूल, नईम उल्ला आदि शामिल हुए।