फोटो:डीआरएम कप में सुशील गुप्ता को मैन ऑफ द मैच देते रेलवे के अधिकारी आकाश श्रीनेत्र
PRAYAGRAJ NEWS: आरएसओ और इलेक्ट्रिकल टीआरडी ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। डीएसए मैदान पर शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल में आईएसओ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन (अक्षय कुमार यादव 44, विपिन कुमार 31, केशव तिवारी 18, पंकज 21 नाबाद, ऋषि गुप्ता 28 नाबाद, अरुण सिंह 3/25, मोहम्मद आदिल 2/37 राकेश सिंह, महेंद्र गुप्ता व चितरंजन चौबे एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में ऑपरेटिंग की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन (अमित कुमार 55, अर्पित केसरवानी 24, अजीत कुमार 3/22, विपिन कुमार 3/36, पंकज 2/18) पर सिमट गई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में इलेक्ट्रिकल टीआरडी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 169 रन (जितेंद्र कुमार 50 नाबाद, आलोक कुमार 41, पीके पटेल 3/18, मोहम्मद समीर 2/23, अमित पासवान, सौरभ सिंह व जितेंद्र एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में अकाउंट्स की टीम 16.2 ओवर में 109 रन (अमित पासवान 29, आदित्य नारायण 23, मोहम्मद समीर 17, सुशील गुप्ता 5/18, अभिषेक शुक्ला 3/15) पर सिमट गई। सुशील गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







