MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को आरएसएस विंध्याचल विभाग ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान हजारों स्वयंसेवकों और नागरिकों ने भाग लेकर विश्व शांति और समृद्धि के लिए समरस और संगठित हिंदू समाज के निर्माण का संकल्प लिया। सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने, शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया गया। हिंदू समाज की एकता और सामाजिक समरसता ही भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े के थैले उपयोग को बढ़ावा देने और प्लास्टिक मुक्त समाज की स्थापना पर बल दिया। स्वयंसेवकों को प्रत्येक गांव और गली तक पहुंचकर संघ साहित्य वितरण और हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का आह्वान किया गया। प्रत्येक गांव शहर में शाखा को लगाने और उसको सुदृढ़ करने की जरूरत है। इस अवसर पर अनिल क्षेत्र प्रचारक, अंगराज सिंह प्रांत संचालक, शरद जिला संघ चालक तिलकधारी विभाग संघचालक सुनील, सह प्रांत प्रचारक डॉ राजबिहारी लाल, सह प्रांत कार्यवाह, डॉ कुलदीप प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख आदि लोग उपस्थित रहे।







