FATEHPUR NEWS/JAHANABAD: नगर के मोहल्ला चौक छत्ता निवासी प्रमुख समाज सेवी, पूर्व शिक्षक, रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ता, आरएसएस के पूर्व नगर कार्यवाह, सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक सदस्य एवं प्रबंधक मैथिली शरण मिश्रा का लंबी बीमारी के चलते बीते 31 अगस्त को निधन हो गया था उनके पुत्र जन्मेजय मिश्रा ने बताया कि वो पिछले काफी समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। निधन की सूचना पर पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, शिवशक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम सहित क्षेत्र के प्रमुख शिक्षक विकास तिवारी, डॉ गिरीश तिवारी, शिवगोपाल शुक्ला, मंडन मिश्रा, दीपक सिंह परिहार, श्याम जी, संतोष बाजपेयी, राम दिवाकर अवस्थी, आशीष तिवारी सहित क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक, सेंट्रल एक्साइज के अधिकारी गण, प्रमुख समाजसेवी, व्यवसाई एवं गणमान्य लोगों ने दुःख संवेदना प्रकट करते हुए उन्हे श्रद्धांजली दी है।







