Home उत्तर प्रदेश आयुष मंत्री ने की औचक निरीक्षण, तल्ख रहे तेवर

आयुष मंत्री ने की औचक निरीक्षण, तल्ख रहे तेवर

आयुर्वेद कालेज के चिकित्सक शिक्षक मिले अनुपस्थित, कटेगा वेतन

VARANASI NEWS: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चिकित्सा व्यवस्था को प्राथमिकता में रखती है बावजूद इसके अस्पतालों में ओपीडी खाली रहने की मिल रही शिकायतों की हकीकत जानने के लिए प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने सोमवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चैकाघाट का औचक निरीक्षण किया। पूर्वाह्न करीब सवा दस बजे पहुंचे मंत्री ने जब ओपीडी खगाली तो पाया कि कुछ शिक्षक चिकित्सकों का चैंबर खाली है। यहां तक कि इस मेडिकल कालेज की प्राचार्या भी नदारद मिली। यह देख कर मंत्री जी के तेवर तल्ख हुए और उन्हेंने ड्यूटी से नदारद सभी चिकित्सकों शिक्षकों कर्मचारी के वेतन काटने का आदेश देते हुए सभी को सोकाज नोर्टिस जारी की जा रही है। यही नहीं उन्होंने यह भी जानकारी मांगी है कि कौन से ऐसे चिकित्सक हैं जो आये दिन गायब रहते हैं। जानकारी के मुताबिक आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु जब राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चैकाघाट पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मरीज अस्पताल में मौजूद है परन्तु कई ओपीडी में डॉक्टर नहीं बैठे हैं। उनके अस्पताल पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। उन्होने वहां मौजूद कर्मियों से जब प्राचार्या को बुलाने को कहा तो पता चला कि वह भी अपने चैंबर में नहीं है। हालांकि कर्मियों ने प्राचार्या को मंत्री जी के आने की सूचना दी तो वह करीब आधे घंटे बाद अस्पताल पहुंची। निरीक्षण के दौरान आयुष मंत्री ने बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति की भी जानकारी हासिल की और उपस्थिति पंजिका भी देखी। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सकों शिक्षकों तथा कर्मचारी के वेतन काटने के निर्देश दिये। इस दौरान वह पंचकर्म विभाग, दवा वितरण काउंटर के साथ वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल की व्यवस्था के बाबत मरीजों व तीमारदारों से जानकारी हासिल की अस्पताल से निकल कर आयुष मंत्री फार्मेसी के चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और जल्द इसे पूरा करने का निर्देश दिया।छह माह में चैबेपुर का पंचकर्म सेंटर भी होगा शुरूरू यहां के निरीक्षण के बाद आयुष मंत्री चैबेपुर में बन रहे पंचकर्म सेंटर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।जिसका लाभ पीएम के संसदीय क्षेत्र के अलावा पूरे पूर्वांचल के लोगों को मिलेगा।