Home उत्तर प्रदेश आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जीजीआईसी में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जीजीआईसी में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

PRATAPGARH NEWS: मंगलवार को दशम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ‘आयुर्वेद जन जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए’ थीम पर जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी आईएएस के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के निर्देशन में समस्त माध्यमिक विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता,पेंटिंग प्रतियोगिता आदि आयोजित की गई.इसी क्रम में जीजीआईसी प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्या गीता और उप प्रधानाचार्य डॉ मो अनीस के संयोजन में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों का चयन किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में जीवन में आयुर्वेद के महत्व के बारे में बताया गया.इसी प्रकार राजकीय इंटर कालेज प्रतापगढ़,लोकमान्य तिलक इंटर कालेज प्रतापगढ़, केपी हिन्दू इंटर कालेज प्रतापगढ़,अबुल कलाम आजाद इंटर कालेज प्रतापगढ़,एंथोनी इंटर कालेज प्रतापगढ़,साकेत गर्ल्स इंटर कालेज प्रतापगढ़, श्रीराम बालिका इंटर कालेज चिलबिला प्रतापगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।