Home उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ में हुई नई नियुक्तियां

आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ में हुई नई नियुक्तियां

MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ ने जिले में कई अधिवक्ताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही पार्टी की पकड़ जनपद में और मजबूत होने की उम्मीद है।vआम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ ने मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट – जिला अध्यक्ष,रमेश कुमार एडवोकेट – जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अनिल कुमार एडवोकेट – जिला वरिष्ठ उपाध्यक्षअजय कुमार त्रिपाठी एडवोकेट – जिला सचिव,अजय कुमार गुप्ता एडवोकेट – जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश वर्मा एडवोकेट नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ का उद्देश्य आम आदमी के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें न्याय दिलाना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार पांडे ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ की नियुक्तियों से पार्टी की पकड़ मीरजापुर जिले में और मजबूत होने की उम्मीद है। पार्टी के पदाधिकारी आम आदमी के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे।