MIRZAPUR NEWS: शनिवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई । बैठक में आगामी पंचायत चुनाव एवं बूथ कमेटियों के गठन को लेकर मैराथन चर्चा किया गया तथा पार्टी के संगठन के पुनर्निर्माण तथा सदस्यता अभियान चलाने पर दिशा निर्देश दिया गया बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने किया । बैठक का संचालन पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी एडवोकेट एवं जिला प्रभारी मनीष गुप्ता उपस्थित रहे बैठक में शैलेंद्र कुमार चौबे को पार्टी का जिला सचिव मिर्जापुर मनोनीत किया गया एवं अफसर अली को ब्लॉक अध्यक्ष सीखड बनाया गया. बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशी प्रांत पवन तिवारी एडवोकेट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत गणराज्य के संप्रभुता को अमेरिका के आगे समर्पित कर दिया है जिससे करोड़ों भारतीयों के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचा है भारत रूस से तेल खरीदेगा यह भारत तय करेगा अमेरिका कौन होता है तय करने वाला, लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने देश के संप्रभुता को विदेशी शक्तियों के आगे झुकने का घोर अपराध किया है इसे भारत राष्ट्र की जनता माफ नहीं करेगी आम आदमी पार्टी अमेरिका की दादागिरी का खुलकर विरोध करती है भारत एक स्वतंत्र देश है और भारत जैसे मजबूत देश को अमेरिका जैसे देश से आदेश लेने की जरूरत नहीं है भारत को अपनी शक्ति और सेना पर भरोसा है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मीरजापुर एवं प्रदेश प्रवक्ता मनीष गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार बिजली पानी और समरसता की राजनीति को उत्तर प्रदेश में भी स्थापित करने का कार्य करेगी।2027 में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी । बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ मीरजापुर सहित पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी और हम 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परचम लहराएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि जनपद में पूरी ताकत के साथ बूथ और यूथ पर काम करने का कार्य आम आदमी पार्टी कर रही है हम जनपद में एक मजबूत संगठन बनाकर चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का कार्य करेंगे । बैठक में प्रमुख रूप से रमाशंकर साहू,मीरा देवी पटेल, सत्यम त्रिपाठी,रामा मौर्य, संजय चौधरी, शैलेंद्र कुमार चौबे, रामविलास प्रजापति, विजय बहादुर, विमला देवी,सोनू पांडे, मनबोध दुबे, नसीम खान, आनंद कुमार,आजाद रमेश गुप्ता, ओपी शर्मा,संतोष यादव,राम जैनेंद्र पाठक, रामविलास प्रजापति, विजय बहादुर,संतोष विश्वकर्मा, संगम लाल मौर्य, संतोष सोनी, छोटेलाल तिवारी, रविंद्र सिंह चड्ढा, राजेंद्र मौर्य,राजेश गुप्ता, राजन सिंह इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







