MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं जनपद के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह के नेतृत्व में मिर्ज़ापुर नगर की जर्जर एवं बदहाल सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने तथा मिर्जापुर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के किसानों की सभी बकाया माफ करने एवं राजस्व वसूली को रोकने एवं सदर तहसीलदार विशाल कुमार वर्मा द्वारा कोन ब्लॉक के बाढ़ पीड़ित नागरिकों एवं ग्रामीण के साथ अभद्रता करने पर कार्रवाई करने सहित आठ सूत्री मांग को लेकर जिला मुख्यालय मिर्जापुर पर विशाल प्रदर्शन करते हुए मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग किया है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सोनभद्र अधिवक्ता सुनील कुमार पांडे ने कहा कि मिर्ज़ापुर नगर की सभी सड़के अमृत योजना के पाइप लाइन डालने के कारण और जल निगम नगरीय द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार के कारण बदहाल एवं जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। मिर्ज़ापुर नगर में अमृत योजना के पाइप लाइन डालने में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के कारण आज मिर्ज़ापुर नगर की जनता बदहाल और जर्जर सड़क पर रोज दुर्घटना ग्रस्त होने को मजबूर है। मिर्जापुर नगर के सभी प्रमुख सड़क बदहाल एवं जर्जर स्थिति में है। मिर्ज़ापुर नगर की जर्जर सड़कों को यदि तत्काल नहीं बनाया गया तो आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह करेगी। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आज मिर्जापुर जनपद के अधिकांश गांव बाढ़ की चपेट में है। सरकार को तत्काल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सभी राजस्व वसूली पर रोक लगा देनी चाहिए और किसानों को राहत देने का कार्य करना चाहिए। इस दौरान संतोष कुमार पांडे, रमाशंकर साहू, सीमा खान, संतोष सोनी, आनंद कुमार सिंह, दिनेश चौबे दिनकर, महेश सोनकर, मनोज कुमार सोनकर, एडवोकेट नसीम खान, मीरा देवी पटेल, इलियास अहमद, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र भारती, महेश सोनकर, सोनू सोनकर, रविंद्र कुमार भारती, महेश कुमार भारती, सुरेंद्र कुमार भारती, रामचंद्र, विजय श्रीवास्तव, बृजभान सिंह भारती, राजन जायसवाल, मोनू गुप्ता, राकेश वर्मा, एडवोकेट आर्यन पांडे, रामचंद्र सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







