किसानो के केसीसी ऋण और बकाया ऋण माफी को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी मिर्जापुर से मिला
MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार सोनकर के नेतृत्व में मिर्जापुर एवं चुनाव क्षेत्र के किसानो की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी मिर्जापुर से मुलाकात करके उन्हें समस्याओं से संबंधित ज्ञापन पत्र सौंपते हुए किसानों का केसीसी ऋण एवं बकाया माफ करने की मांग किया गया और उनको चुनार क्षेत्र जमालपुर अहरौरा नारायणपुर चुनार के किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन पत्र सौंपते हुए समस्याओं की समाधान की मांग कर किया गया ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील कुमार पांडे एडवोकेट वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी एवं संगठन प्रभारी चुनार मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी मिर्जापुर रमाशंकर साहू जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट राकेश वर्मा एडवोकेट इत्यादि लोगों ने मुलाकात करके मिर्जापुर के किसानों की ज्वलंत समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।







