PRATAPGARH NEWS: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के नेतृत्व में दिनांक 4 जुलाई 2025 को शहर के बीचो-बीच नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली काशीराम कॉलोनी जोगापुर में वहां निवास कर रहे स्थानीय लोगों के बुलाने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उक्त कॉलोनी में वहां की समस्याओं का संज्ञान लेने जब पहुंचे तो देखा संपूर्ण कॉलोनी में सड़ा हुआ गंदा और कीड़े युक्त पानी भरा हुआ है कूड़े का अंबार लगा हुआ है पूरे कॉलोनी में लगभग 40 रोड लाइट लगी है परंतु जलती केवल एक है बाकी सब खराब पड़ी हैं पीने और नहाने के पानी का तो और बुरा हाल है पानी की टंकी तो बहुत बड़ी बनी हुई है परंतु उसमें पानी भरने वाली मशीन कई वर्ष पहले सरकारी कर्मचारी खोल कर उठा ले गए यह कहते हुए कि इसकी मरम्मत करवाना है कर्मचारियों की लापरवाही से लगभग 8 साल पहले ले जाई गई पानी भरने की मशीन आज तक मरम्मत होकर उस स्थान पर नहीं लगी ऐसा वहां के निवासियों के द्वारा बताया गया जब अधिक बारिश होती है तो कॉलोनी के अंदर कमरों में पानी भर जाता है इससे वहां रहने वाले लोग बरसात के पानी में खड़े होकर रात गुजारते हैं और अपना सामान कमरों के अंदर भरे हुए गंदे पानी से बचाने की कोशिश करते हैं। काशीराम कॉलोनी की अधिकतर जमीन पर गंदे पानी और गंदे पड़े कूड़े के अंबार से पटा पड़ा है। उक्त काशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोग वहां के स्थानीय सभासद,नगर पालिका अध्यक्ष और प्रशासन के लोगों को कोश रहे हैं एवं आक्रोश में हैं। आम आदमी पार्टी प्रतापगढ़ के कार्यकर्ता शासन प्रशासन एवं जिम्मेदार महकमे से मांग करती है कि यदि एक सप्ताह के अंदर काशीराम कॉलोनी जोगापुर की साफ सफाई नहीं की जाती है तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उक्त कॉलोनी के निवासियों को लेकर एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगें उक्त कार्यक्रम में दिनेश उपाध्याय जिला अध्यक्ष के साथ राहुल यादव जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, देवी दीन गौतम जिला उपाध्यक्ष, राजाराम यादव जिला कार्यकारिणी, धर्मेंद्र पाल जिला कार्यकारिणी, ढन्गू, दिलीप, कौशल आदि लोग उपस्थित रहे।







