PRATAPGARH NEWS: मैजिक डाला व मैजिक लोडर के आमने सामने टक्कर में दोनों वाहनो के चालक घायल हो गये। लालगंज कोतवाली के नेशनल हाइवे रायबरेली रोड पर वर्मा नगर चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे भूसा लेकर जा रही मैजिक डाला तथा सामने से आ रही मैजिक लोडर अचानक टकरा गयी। इससे मैजिक डाला अनियंत्रित होकर पलटा खा गयी। दुर्घटना में दोनों वाहनो के चालकों को चोटें आ गयीं। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर ले आयी।







