Home उत्तर प्रदेश आपरेशन सिन्दूर से राष्ट्रीय शक्ति का बढ़ा दुनिया में मान

आपरेशन सिन्दूर से राष्ट्रीय शक्ति का बढ़ा दुनिया में मान

डिफेंस टाइगर्स के ने संगोष्ठी में सैन्य शौर्य का किया  यशोगा

PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय भेभौंरा में आपरेशन सिन्दूर की सफलता में भारतीय सेना के शौर्य को पूर्व सैनिकों ने नमन किया। डिफेंस टाइगर्स के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्र एवं उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पैराटूपर कमाण्डो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्र ने कहा कि भारतीय सेना की शक्ति सदैव दुश्मन को मिटटी में मिलाने के लिए सदैव क्षमता रखती है। वक्ताओं ने आपरेशन सिंदूर को दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाला सर्वश्रेष्ठ सैन्य आपरेशन करार दिया। डिफेंस टाइगर्स द्वारा विद्यालय के नन्हें मुन्हें मेधावियों को तिरंगा प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। पूर्व सैनिकों के जय हिन्द के घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रीयता से ओतप्रोत हो उठा दिखा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव गंगाराम तिवारी ने किया। राष्ट्रीय सचिव मनीष मिश्र ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विपिन शुक्ला, महेन्द्र तिवारी, उमेशचंद्र त्रिपाठी, इंद्रमणि पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, अयोध्या तिवारी आदि रहे।