PRAYAGRAJ NEWS: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर निर्वाचित हुए अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह ने जीत दर्ज करने के बाद कहा कि उनका संकल्प उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक अस्पताल का निर्माण कराना है, यही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं इसी संकल्प के साथ चुनाव लड़ा और अधिवक्ताओं के भारी समर्थन की वजह से विजय भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पांच दिन क्रमिक अनशन किया और वैक्सीनेशन सेंटर बनवाया। नौ दिन क्रमिक अनशन के बाद सरकार ने 50 बेड के आधुनिक अस्पताल बनाने का आश्वासन दिया। आज दस डॉक्टर उच्च न्यायालय परिसर स्थित राजकीय अस्पताल में बैठते हैं साथ ही सभी प्रकार की जांच भी होने लगी है। ऐसे में उन्होंने कहा कि आधुनिक अस्पताल बनवाना मेरा मुख्य लक्ष्य है।







