MIRZAPUR NEWS: एसएसपी सोमेन वर्मा के 24 घंटे में केस सुलझाने के अल्टीमेटम के बाद मीरजापुर की पुलिस ने कमाल कर दिखाया। रक्षाबंधन से पहले कटरा और चिल्ह इलाके में छीना-झपटी करने वाले 20-20 हजार के इनामी दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार रात 1 बजे मुठभेड़ में दबोच लिया। मुखबिर से सूचना मिली कि अपराधी जिले में घटना कारित के लिए दुबारा आ रहे है चिल्ह थाना, कटरा थाना व एसओजी पुलिस टीम ने रात करीब 1 बजे ओझल पुल के पास घेराबंदी की। जैसे ही बदमाश प्रिंस तिवारी और अमन सिंह उर्फ गुलशन आए, उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में प्रिंस तिवारी के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी गुलशन बिना पलक झपकाए हिरासत में आ गया।पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त प्रिंस तिवारी को इलाज के लिए अस्पताल में भेजवाया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा, चोरी की नीली अपाचे बाइक, 3980 रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र और चांदी का ब्रेसलेट बरामद किया गया।
एसपी नगर नितेश सिंह ने बताया
कि दोनों अपराधियों ने रक्षाबंधन से एक-दो दिन पहले थाना क्षेत्र चिल्ह और कटरा में छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और एसएसपी सोमेन वर्मा ने घटना के अनावरण के लिए 24 घंटे का समय दिया था।
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए अपराधियों को चिन्हित किया और उनकी तलाश शुरू की। दोनों अपराधियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अपराधी प्रिंस पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बनारस, प्रयागराज और भदोही में दर्ज मुकदमे भी शामिल हैं। 24 घंटे में बदमाश सलाखों के पीछे हैं।







