Home उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला हुई सम्पन्न

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला हुई सम्पन्न

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पं. दीनदयालपुरम् कॉलोनी बरौधा कचार मीरजापुर के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में संगठन द्वारा चलाये जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जो पं. दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती 25 सितम्बर से अटल की जयंती 25 दिसम्बर तक चलाया जायेगा । उक्त अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भाजपा मीरजापुर सरोज कुशवाहा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं उनका आत्मनिर्भरता का आह्वान देश भर में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा, भारतीय विवाह स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास, भारतीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण एवं “Go Vocal for Local” का आह्वान पूरे देश में प्रतिध्वनित हो रहा है। नीति और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है। उपस्थित कार्यकर्ताओं को हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज में आमजन को स्वदेशी के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ–साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ और पद यात्रा निकालने की व्यापक कार्ययोजना बनाई गई। दुर्गा पूजा, गरबा एवं दीपावली पर्व पर आमजन को स्वदेशी के लिए प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करने की अपील की । अभियान जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय जी एवं संचालन जिलामंत्री/अभियान जिला सहसंयोजक कौशल श्रीवास्तव ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिर्जापुर श्याम सुन्दर केसरी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अहरौरा ओम प्रकाश केसरी, जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, दिनेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, लालबहादुर सरोज, नितिन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, जिला मीडिया सह प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह, अभियान जिला सह संयोजक महेश गुप्ता, आई0टी0 के धनन्जय  मौर्य व सोशल मीडिया के संयोजक आनन्द मैनी सहित सभी मंडल अध्यक्षगण, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ अभियान के मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।