VARANASI NEWS: सिगरा थाना क्षेत्र से शोभा सोनकर पुत्र बनारसी सोनकर, निवासी ग्राम खम्हौरा, थाना सराय ख्वाजा, जनपद जौनपुर उम्र 45 वर्ष को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से बीते रात गिरफ्तार करते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि सिगरा थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर कि एक व्यक्ति रोडवेज पुलिस चैकी के बगल में दीवाल की आड मे खड़ा है जो अपने हाथ में सफेद झोला लिए हुए है वो व्यक्ति झोले में शराब लिया है जो जनपद वाराणसी से बिहार राज्य में ले जाकर मंहगे दामों में बेचता है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा शोभा सोनकर नामक युवक के पास से तलाशी लेने पर 40 अदद देशी शराब पाउच विन्डीज लाईम देशी शराब तीव्र (मसालेदार) मात्रा 200 उसध् पाऊच कुल-8 लीटर बरामद किया गया।







