Home उत्तर प्रदेश आज शिक्षा और सशक्तिकरण की प्रतीक हैं बेटियां

आज शिक्षा और सशक्तिकरण की प्रतीक हैं बेटियां

मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह में बेटियों के लिए विशेष सुविधाएं

PRATAPGARH NEWS: शासन के निर्देशानुसार भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ और प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता के मार्गदर्शन में मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह मान्धाता में शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति फेज 5 नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नई स्वालंबन के अंतर्गत बालिकाओं को जागरूक किया गया। चौकी प्रभारी राजीव वर्मा  नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह ने बेटियों को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1988, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से अवगत कराया । चौकी प्रभारी राजीव वर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि बेटियों को किसी प्रकार की डरने की आवश्यकता नहीं है निडर होकर अध्ययन करें । बेटियों की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है और हम अपने दायित्व का पूरी तरह से निर्वहन करेंगे ।आगे कहा कि किसी भी बेटी को किसी भी प्रकार की यदि समस्या होती है तो मुझे या यहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम से अवगत कराएं । सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। फरहीम ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारी बेटियां दूर-दूर से आती हैं ।इन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं  है और सभी बेटियां निडर होकर प्रतिदिन पढ़ने आती हैं। विद्यालय मेंआत्मरक्षा का गुण सीख रही है।फरहीम ने चौकी प्रभारी राजीव वर्मा तथा कांस्टेबल दिनेश, राजीव, देवेंद्र, मनीष, पुष्पेंद्र को  आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद अर्पित किया। इस मौके पर पितामह यादव, शिखा श्रीवास्तव, कौशल प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, रोशन, नीतू वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे । भूपेंद्रसिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ , प्रभाकर यादव  खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता और सुरेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज में सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।