Home उत्तर प्रदेश आज विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रमोद तिवारी

आज विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रमोद तिवारी

PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी आज मंगलवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी दिन में एक बजे लालगंज के अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब भीम राव आम्बेडकर के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह अपरान्ह तीन बजे घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगे। दिन में साढ़े तीन बजे गांधी इण्टर कालेज में आयोजित शैक्षिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।