MIRZAPUR NEWS: रविवार को भारतीय जनता पार्टी बरौधा कचार मिर्जापुर के सभागार में आगामी स्नातक विधान परिषद चुनाव 2026 के निमित्त तैयारी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सुरेन्द्र नारायण सिंह पूर्व विधायक रोहनिया, क्षेत्रीय संयोजक काशी क्षेत्र उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव जीतने का लक्ष्य रखते हुए चुनाव जीतने की सलाह दिये एवं संगठन की योजनाओं कीजानकारी भी दिये।जिसके लिए तन मन धन से लगकर स्नातक मतदाता बनाने हेतु कार्यकर्ताओंसे अपील कि। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सह संयोजक अजीत चौबे पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या भीउपस्थित रहे । कार्यक्रम समापन पर जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से इन चुनाव हेतु प्राण प्रण से लगने का आग्रह किया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री व संयोजक स्नातक चुनाव हरिशंकर सिंह पटेल ने किया। इसके अतिरिक्त सह-संयोजक स्नातक चुनाव पंकज सिंह चन्देल, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, संजययादव, शिव शरण राय, शिव कुमार राय आदि के साथ मंडल अध्यक्ष, मतदान केंद्र संयोजक एवं सह संयोजक गण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे ने दि।







