Home उत्तर प्रदेश आगामी नववर्ष के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला ने की पैदल गस्त

आगामी नववर्ष के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला ने की पैदल गस्त

नववर्ष के आगामी जश्न के चलते सभी आम जनमानस को सुरक्षा के प्रति किया आगाह
LAKHIMPUR  KHERI NEWS: नववर्ष की सुरक्षा के दृष्टिगत सी ओ गोला रमेश कुमार तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक गोला अंबर सिंह एवं भारी पुलिस बल के साथ बड़ा चौराहा, पुराना बाईपास, विकास चौराहा एवं शिवम चौराहा, लखीमपुर रोड, सीएचसी रोड तथा होटल व रेस्टोरेंट आदि मे जाकर सीसीटीवी आदि को चेक किया है।गश्त के दौरान सी ओ रमेश कुमार तिवारी मय फोर्स गोला नगर की सभी प्रमुख मार्गो पर पैदल गस्त कर आम जन मानस को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया है। इसके साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने बताया की आगामी दिनो मे नववर्ष के जश्न को लेकर भी सजकता बर्ती जा रही है।