Home उत्तर प्रदेश आगजनी की घटनाएं रोकने के लिए जागरूकता जरूरी

आगजनी की घटनाएं रोकने के लिए जागरूकता जरूरी

JHANSI NEWS: तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण आगजनी व शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में आम जनमानस को जागरूक करना बेहद आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के नेतृत्व एवं वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ. कुमारी प्रगति शर्मा के संयोजन में सीपरी बाजार स्थित आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एल.एफ.एम. रईस अहमद एवं अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. अलका नायक ने की। इस दौरान छात्राओं को आग के प्रकार, आग लगने के प्रमुख कारणों तथा उससे बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सैद्धांतिक और प्रायोगिक रूप से फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा, फायरमैन भीकम सिंह, आशुतोष अवस्थी, धीरेन्द्र सिंह सहित कॉलेज की डॉ. सपना एवं डॉ. निधि तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रगति शर्मा द्वारा किया गया, जबकि आभार कॉलेज प्राचार्य डॉ. अलका नायक ने व्यक्त किया।