Home उत्तर प्रदेश आखिर सभाषदो के जिद के आगे नगर पालिका पडरौना नतमस्तक बुलाई बोर्ड...

आखिर सभाषदो के जिद के आगे नगर पालिका पडरौना नतमस्तक बुलाई बोर्ड की बैठक

KUSHINAGAR NEWS:  कुशीनगर जिले के नगर पालिका परिषद पडरौना विगत 6 माह से सुर्खियों मे है जहाँ एक तिहाई बहुमत से अधिका सभाषदो ने नगर अध्यक्ष और ई ओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रदेश के नगर विकास मंत्री से लगायत प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, कमीशनर गोरखपुर सहित तमाम जगह पत्र भेज कर नगर पालिका परिषद मे नए समिति गठन की मांग को लेकर अड़े रहे लेकिन तमाम आदेश के बाद भी नगर पालिका अध्यक्ष और नगर के ई ओ झुकने को तैयार नहीं थे जबकि जिलाधिकारी कार्यालय से लगायत कमीशनर गोरखपुर सहित तमाम कार्यालयों से बाकायदा इसको लेकर पत्र जारी किए गए और बोर्ड की बैठक को लेकर निर्देशित किया गया था लेकिन आदेशों का खुलेआम उलंघन करते हुए उन आदेशों का पालन नहीं किया गया लेकिन ज़ब वार्ड सभाषद माननीय न्यायालय का शरण लिया और आदेश मिलने की तारीख पर आदेश मिलने के पहले ही लोगो को भनक लगते ही नगर अध्यक्ष और ई ओ को आखिर कार झुकना ही पड़ा और बोर्ड के बैठक करने का तिथि जारी हो गई. जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद पडरौना मे काफ़ी दिनों गहमा गहमी रहा लेकिन अगर दिनांक 09-फरवरी 2026 को नगर पालिका परिषद पडरौना के तरफ से जारी किए गए पत्र की बात करें तो उसमे स्पष्ट पत्र के माध्यम से पत्र संख्या 18 मे लिखा गया की नगर पालिका परिषद पडरौना के सभाषदगण के अध्याचन पत्र दिनांक-11-09-2025 के क्रम मे लिखा गया की सादर सूचित किया जाता है कि नगर पालिका परिषद पडरौना के बोर्ड की बैठक 86(2) के अंतर्गत विनय जैसवाल नगर अध्यक्ष के अध्यक्षता मे नगर पालिका परिषद पडरौना मे दिनांक-28-02-2026 को बोर्ड की बैठक आहुति की गई है जिसमे समय करीब शनिवार 03:00 बजे सबकी उपस्थिति अनिवार्य है को लेकर बैठक बुलाई गई है इस सुचना से अपनी मांगो को लेकर लम्बे समय से इंतजार कर रहे सभाषदो मे खुशी की लहर देखी गई और सभाषदो का कहना है की न्याय की उम्मीद थी न्याय मिला।