MIRZAPUR/HALIYA NEWS: जनपद मिर्जापुर अंतर्गत हलिया थाना क्षेत्र के बैधा गांव में शनिवार की देर रात को गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बरामदे में सो रही महिला झुलसकर घायल हो अचेत हो गई परिजनो द्वारा घायल महिला को एंबुलेंस सेवा से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में में भर्ती करवाया गया जहां महिला का उपचार किया जा रहा है हलिया थाना क्षेत्र के बैधा गांव निवासी पन्ना लाल की 40 वर्षीया पत्नी उर्मिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी देर रात दो बजे के करीब गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान घर के पास आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिसकी चपेट में आने से बरामदे में सो रही उर्मिला झुलस गई परिजन आनन-फानन में महिला को एंबुलेंस से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए जहां पर मौजूद चिकित्सक रविराज की देखरेख में गंभीर रूप से झुलसी महिला का उपचार किया जा रहा है इस संबंध में डा॰ रविराज ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट आकर झुलसी महिला का उपचार किया जा रहा है।







