Home उत्तर प्रदेश आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

JHANSI NEWS: आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज रसायन विज्ञान विभाग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय तथा आकाशवाणी के तत्वावधान में विज्ञान भवन में बी.एससी. के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आकाशवाणी की ओर से डॉ. विभूति सिंह (प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव) एवं उनकी सहयोगी सुश्री पिंकी यादव ने विद्यार्थियों को आकाशवाणी के इतिहास एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बेसिक साइंस समन्वयक डॉ. प्रकाश चंद्र ने किया तथा आभार प्रदर्शन रसायन विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. गौरी खानवलकर द्वारा किया गया। क्विज प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ. वर्षा द्विवेदी, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. ममता दसानी, आयुषी, सपना तिवारी, डॉ. चित्रा गुप्ता एवं डॉ. कुसुम सिंह का विशेष सहयोग रहा।