उत्तर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मियों को लेकर योगी सरकार के माध्यम से बड़ा फैसला ले लिया गया है ये फैसला आउटसोर्स कार्मिको का मानदेय निर्धारित करने को लेकर लिया गया है उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों के वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने जा रही है निगम के अस्तित्व में आने के साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम 16000 रुपए मासिक मानदेय उपलब्ध कराया जाएगा।
आउटसोर्स कर्मियों के लिए न्यूनतम मानदेय 16000 रुपए प्रतिमा निर्धारित किए जाने की जानकारी मंगलवार को आयोजित कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने साझा की उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निगम का गठन शीघ्र अंजाम दिया जाएगा।
गौरतलब है कि 4 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में यूपीकास की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई थी इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया था कि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक आउटसोर्स कर्मियों को उनका मानदेय प्रदान किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया के तहत एससी, एसटी, ओबीसी, महिला, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिकों को आरक्षण का लाभ अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा साथी परित्यता, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को भी आउटसोर्सिंग नियुक्तियों में वरीयता दी जाएगी प्रस्तावित निगम का निर्माण कंपनी अधिनियम के अंतर्गत कराया जाएगा।







