कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने अधिकारियों को जी बधाई दी और प्रथम स्थान पर लाने का सुझाव दिया
BHADOHI NEWS: डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को आईजीआरएस मुख्यमंत्री संदर्भ, डीएम संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों के सापेक्ष निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों, प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जनसुनवाई (आईजीआरएस) प्रदेश में 8वीं रैंक आने पर डीएम ने सभी अधिकारियों को बधाई दी और मेहनत कर प्रदेश में पहले स्थान पर आने का सुझाव दिया। इस दौरान डीएम ने तहसील न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों को प्राथमिकता से निस्तारण कराने के साथ-साथ सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों मे अवमानना के प्रकरण हैं शीघ्र निस्तारण कराए अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी जवाब दे ही तय की जाएगी। जनसंवाद दिवस पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक कराए। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पूरे मनोयोग से कार्य करें, जिससे जनपद की रैंक अच्छी बनी रहे। निर्देश दिया कि शिकायतों को अधिकारी कटेगरी वाईज कर सही ढंग व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए। डीएम ने बताया कि अधिकांश शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर शिकायतकर्ता को वार्ता कर संतुष्ट करने के उपरांत ही आख्या अपलोड की जाए। केवल वे ही शिकायत स्पेशल क्लोज की जाए, जो पोर्टल पर उपलब्ध स्पेशल क्लोज की श्रेणी में आती हो। गलत फ्लैग लगाकर स्पेशल क्लोज करने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रायः यह देखा जा रहा है कि जनपद स्तर से एक ही शिकायत को कई बार फीड किया जा रहा है एवं एक ही मोबाइल नंबर से अलग अलग शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। विश्लेषण में यह भी पाया गया है की मोबाइल नंबर शिकायतकर्ता का न होकर किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति का है। जिस अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत है उसी से जांच कदापि न कराई जाए। यह भी समीक्षा कर लें की उनके यहां किस क्षेत्र या किस विभाग शिकायत श्रेणी मे सर्वाधिक शिकायतें आ रही हैं और उसका निराकरण कराएं। इस मौके पर सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक,समस्त एसडीएम, डीडीओ एवं प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी ज्ञानप्रकाश, पीडी आदित्य कुमार, डीईएसटीओ शशिकांत, एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







